फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समय से नहीं मिला इलाज, सर्पदंश पीड़ित की मौत

Wed, 08 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के हरैया बाजार में सर्पदंश पीड़ित एक किशोर की समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। इलाज में लापरवाही और सीएचसी पर डॉक्टर के न मिलने के कारण परिजन पीड़ित को जिला अस्पताल से बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी कृष्ण कुमार कसौधन ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र करन कसौधन सोमवार की रात घर में तख्त पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे अचानक सांप ने उसके हाथ में काट लिया। परिजन उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया लेकर पहुंचे, लेकिन वहां रात में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। इसके बाद किशोर को तुलसीपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए किशोर को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। समय पर इलाज न मिलने से किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ल ने बताया कि हरैया सीएचसी में एंटी स्नेक वेक्सीन उपलब्ध है और ओपीडी प्रतिदिन चलती है। लेकिन डॉक्टरों के आवास की व्यवस्था न होने के कारण रात में वह अस्पताल में नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें