फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 95 विद्यालयों में विद्यार्थियों का हुआ निपुण आकलन

विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय बूधनजोत में निपुण आकलन करते प्र​शिक्षु।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले 95 विद्यालयों में बृहस्पतिवार को निपुण आकलन किया गया। बहराइच डीएलएड के प्रशिक्षु कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों से सवाल पूछकर अपलोड किया। एक विद्यालय में दो प्रशिक्षु लगाए गए हैं। 21 व 22 मार्च को भी अन्य परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए निपुण आकलन शुरू कर दिया गया है। इसके जरिए विद्यार्थियों के पढ़ाई और समझ के साथ-साथ अंकगणितीय क्षमता का आकलन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को गैड़ास बुजुर्ग के 50, उतरौला के 16 तथा तुलसीपुर के 29 परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन कराया गया। इसमें कक्षा एक के 12 तथा कक्षा दो के 12 विद्यार्थी शामिल हुए। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विद्यार्थियों से भाषा और गणित से जुड़े सवाल पूछे। 75 प्रतिशत सवालों का सही उत्तर देने पर बच्चा निपुण माना जाता है।
21 व 22 मार्च को भी होगा निपुण आकलन
पहले दिन उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के 95 विद्यालयों में निपुण आकलन कराया गया है। 21 व 22 मार्च को शेष शिक्षा क्षेत्रों में आकलन कराया जाएगा। डीएलएड के प्रशिक्षु विद्यार्थियों से सवाल पूछकर प्रेरणा एप पर अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मृदुला आनंद, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें