फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोजगार मेले में छह युवाओं का चयन

Thu, 17 Sep 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले में शामिल युवा।
विज्ञापन
बलरामपुर। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 15 युवाओं ने प्रतिभाग किया। शारीरिक मापदंड व शैक्षिक अभिलेखों की जांच कर छह युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ब्लॉकवार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीदत्तगंज ब्लॉक में मेला लगाया गया। मेले में सुरक्षा जवान सुपरवाइजर पद के लिए युवाओं का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के तत्वाधान में रोजगार मेला लगाया जा रहा है।

कहा कि अब तक हरैया सतघरवा, गैसड़ी, तुलसीपुर व पचपेड़वा ब्लाॅक में आयोजित रोजगार मेले में 289 युवाओं ने प्रतिभाग कर चुके हैं, इसमें 187 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अब चार अन्य ब्लॉक में रोजगार मेला लगेगा। रोजगार मेले में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें