बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम छह वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप ग्राम रोवारी के मजरे चिल्ही खुर्द निवासी अमर प्रताप उर्फ मालिक राम पर लगाया था। पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने सोमवार को लखाई ईदगाह के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (संवाद)