बलरामपुर। ऑपरेशन सुरक्षा संपर्क में सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। एसपी देव रंजन वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार के गोष्ठी में प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है।
एसपी ने कहा कि अभियान ऑपरेशन सुरक्षा संपर्क के तहत अक्तूबर माह में आम जन मानस से संपर्क करने में यूपी 112 की चार पहिया पीआरवी 2470 व 2456 के छह पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। एसपी ने उप निरीक्षक रणजीत सिंह, मुख्य आरक्षी गोविंद प्रसाद, आरक्षी विजय यादव, रणधीर सिंह, चालक मनोरंजन कुमार त्रिपाठी व होमगार्ड चालक ओम प्रकाश पांडेय को सराहनीय कार्य करने के एवज में प्रशस्ति पत्र प्रदन करके सम्मानित किया है। एसपी ने इसी तरह से जिले के सभी यूपी 112 के चार पहिया व दो पहिया पीआरवी के जवानों को कार्य करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर सीओ लाइन/उतरौला मनोज कुमार यादव, सीओ सदर प्रेम कुमार थापा, सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद व प्रभारी यूपी 112 नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
आरक्षी पैरोकार मिला एक हजार रुपये का पुरस्कार
एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में हरैया थाने के आरक्षी पैरोकार कर्मवीर सिंह को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पैरोकार ने एडीजे प्रथम के न्यायालय में पॉस्को एक्ट बनाम राजू मौर्या के खिलाफ प्रभारी पैरवी करके पांच वर्ष का सश्रम कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित कराया है। एसपी ने पैरोकार का उत्साहवर्धन करने के लिए नकद के साथ प्रशस्ति पत्र देकर कार्यों की प्रशंसा की है।