फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झरिहरडीह में उल्टी-दस्त से छह लोग पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झरिहरडीह गांव में कई दिनों से संक्रामक बीमारी ने पांव पसार लिया है। गांव में छह लोग उल्टी दस्त से पीड़ित है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में टीम भेजकर बीमार मरीजों का इलाज कराने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम भेजकर मरीजों का शीघ्र इलाज कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण भगवान पाठक ने गुरुवार को बताया कि झरिहरडीह गांव में उल्टी दस्त से कई दिनों से लोग पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग को कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक मरीजों का इलाज करने के लिए टीम नहीं भेजी गई है। उल्टी दस्त से रक्षाराम (38), रोहिणी (32), ननकू (33), चेतराम वर्मा (50), धनीराम (55) व सीमा (4) कई दिनों से पीड़ित है। झोलाछाप से दवा लेकर इलाज कर रहे है लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते लॉकडाउन में घरों से निकलने में समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने सीएचसी अधीक्षक शिवपुरा को पत्र भेजकर गांव में स्वास्थ्य टीम भेजे जाने की मांग की है जिससे पीड़ित मरीजों का इलाज कराया जा सके। सीएचसी शिवपुरा अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी है। मौके पर स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है। शीघ्र ही बीमारी पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें