महराजगंज तराई (बलरामपुर)। गुलरिहा हिसामपुर गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को छह और बीमारी से ग्रसित मिले। स्वास्थ्य टीमों ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों का इलाज किया।
विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलरिहा हिसामपुर के ग्राम प्रधान अमन वर्मा ने बताया कि बुधवार को गीता (28), रजनी (16), सुषमा (20), अहमद रजा (10), माजमा (15), मोमिना (45) भी डायरिया की गिरफ्त में आ गए हैं। इसमें से गीता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया है। खून के नमूने लिए गए हैं। गांव में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया जा रहा है। (संवाद)