फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व बाहर से आने वाले प्रवासियों के कारण जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को तीन रेलवे स्टेशनों पर जांच के दौरान मुंबई से लौटे छह यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के तीन रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस डिपो पर लगातार कोरोना की जांच की जा रही है।
बुधवार को छह यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर नगर क्षेत्र के भगवतीगंज, तुलसीपुर ग्रामीण क्षेत्र के हरिहरपुर, चोरघटिया, नैकिनिया, उतरौला के गालिबपुर एवं रेहरा बाजार के घोरपुरवा में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के संपर्क की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 79 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें