फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 6 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों की जागरुकता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के कारण कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है।
शनिवार को गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर में तीन, ब्लाक गैसड़ी के सिरसिहवा गांव में दो तथा पचपेड़वा ब्लाक के ग्राम बंसतपुर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 7429 हो गई है। 7216 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 134 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 79 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें