फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साढ़े छह किमी सड़क बनेगी 2 लेन, खर्च होंगे 23 करोड़

Tue, 06 Jan 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोंडा और उतरौला से आने वाले लोगों को अब बलरामपुर के अंदर लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी। वन विश्राम गृह रेंज कुआना मोड़ से बालपुर होते हुए सोनपुर गांव तक 6.6 किलोमीटर लंबी सड़क को 2 लेन किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

इस परियोजना पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। सड़क के टू लेन हो जाने के बाद गोंडा और उतरौला से सीधे बहराइच, लखनऊ, दिल्ली, लखीमपुर समेत अन्य शहरों की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इससे न सिर्फ कॉमन एयरपोर्ट तक आवागमन सुगम होगा, बल्कि बलरामपुर शहर में यातायात का दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
वन विश्राम गृह रेंज कुआना रोड से वीरपुर चौराहा होते हुए इकौना, कटरा और खरगूपुर को जोड़ने वाली यह सड़क वर्तमान में बलरामपुर जनपद की सीमा तक सिंगल है, जबकि बहराइच जनपद की सीमा में यह मार्ग पहले से ही टू लेन है। सिंगल रोड होने के कारण गोंडा और उतरौला की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मजबूरी में फुलवरिया बाईपास स्थित ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी प्रमोद कुमार, रितेश, विवेक व मोहित आदि का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण से बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी और समय भी बचेगा। बसऊपुर, दुल्हिनपुर और बहादुरापुर के ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी कदम बताया है।

भेजा गया है प्रस्ताव
वन विश्राम गृह रेंज कुआना रोड मोड़ से सोनपुर गांव तक टू लेन सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को सौंपी गई है। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें