फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पैतृक गांव में शुभम का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
शुभम तिवारी।-फाइल फोटो
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी के रिश्तेदार घूरियापुर निवासी शुभम तिवारी (32) का शव सोमवार शाम पैतृक गांव घूरियापुर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उनके घर पर ग्रामीणों को भीड़ जुट गई। गांव के ही श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शुभम लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में ऋषिता मैनहैटन अपार्टमेंट में अपने दो छोटे भाइयों के साथ फ्लैट में किराये पर रहते थे। वह प्रापर्टी से जुड़ा कारोबार करते थे। रविवार देर शाम फ्लैट में उनका शव मिला था। शुभम के एक करीबी ने बताया कि वह अपने कुछ व्यावसायिक पार्टनर्स के साथ लेनदेन को लेकर तनाव में थे। उनके साथ आर्थिक धोखाधड़ी हुई थी।
शुभम के पिता राजेश तिवारी गांव में ही रहते थे। घटना की सूचना पर वह लखनऊ पहुंचे। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके सुपुर्द किया गया। सोमवार शाम जबपैतृक गांव लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे पोस्टमॉर्टम के बाद जब शुभम का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा माहौल भावुक हो उठा। देर शाम गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक विनय कुमार त्रिवेदी समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें