बलरामपुर के पूरनपुर ठाकुरापुर में निकला रसेल वाइपर सांप ।-संवाद
हरैया सतघरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज के ग्राम पंचायत पूरनपुर ठाकुरपुरवा गांव के निकट सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने ननके साहू के खेत के पास झाड़ी में रसेल वाइपर सांप का जोड़ा देखा। ग्राम प्रधान अक्षय कुमार वर्मा ने बरहवा रेंज पर सूचना दी।
मौके पर पहुंचे वन जीव रक्षक आशीष सिंह व अन्य टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर रसेल वाइपर को पकड़कर जंगल के अंदर धौबैनिया नाले में छोड़ा। रसेल वाइपर सांप जहरीले सांपों में से है। क्षेत्रीय वनाधिकारी बृजेश सिंह परमार ने बताया कि रशियन वाइपर करीब पांच फीट का है। उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। (संवाद)