फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Fri, 08 Sep 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
टेढ़ी बाजार में सजाई गई लड्डू गोपाल की झांकी व मौजूद बच्चे।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नंद के घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल के जयकारों की गूंज के बीच बृहस्पतिवार को जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन, थानों व मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। रात 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ कृष्ण जन्म कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण व राधा की मूर्ति भी स्थापित की गई, इनकी पूजा अब छह दिनों तक होगी। इसके बाद इन मूर्तियों का पवित्र नदियों व सरोवरों में विसर्जन किया जाएगा। नगर के झारखंडी मंदिर स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने भगवान के जन्म होते ही मंगलगान गान गा कर महौल को भक्तिमय कर दिया। पुलिस लाइन में एसपी केशव कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया।
गौरा चौराहा थाने में प्रभारी निरीक्षक तेज नारायण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तुलसीपुर प्रवीण सिंह विक्की ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। पेहर बाजार में पेहर माता मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की एक शोभायात्रा भी निकाली गई। श्री शिव मंदिर गोंडा मोड़ तिराहा गांधीनगर उतरौला में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बलरामपुर चीनी मिल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजे भव्य पंडाल में मुख्य महाप्रबंधक निष्काम गुप्ता, प्रधान प्रबंधक विधिक एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल सहित जुटे अन्य लोगों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। इसके साथ ही जिले के सभी थाना, पुलिस लाइन, मंदिरों तथा अन्य धार्मिक स्थानों पर देर रात तक कृष्ण जन्माष्टमी की चहल पहल रही। यहां सजी झांकियां देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें