फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे बंद होने से सब्जी व रोजमर्रा के सामानों की किल्लत

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर कराया जा रहा मरम्मत कार्य। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते रविवार को पहाड़ी नालों में अचानक आई बाढ़ ने तुलसीपुर तथा बलरामपुर सदर तहसील क्षेत्र की करीब 8 लाख आबादी का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। चार दिनों से नेशनल हाईवे बंद होने के कारण अब क्षेत्र में सब्जी व अन्य रोजमर्रा की चीजों की किल्लत शुरु हो गई है। लोग मुख्यालय आने के लिए ट्रेन की भीड़ में धक्का मुक्की कर रहे हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि पहाड़ी नालों के तेज बहाव ने ग्रामीण सड़कों के साथ-साथ बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे को भी तहस नहस कर दिया। कई जगह सड़क कट जाने के कारण इस मार्ग पर रविवार शाम से ही आवागमन ठप है।
आवागमन बंद होने से तुलसीपुर तहसील क्षेत्र सब्जी आदि रोजमर्रा के सामानों की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। आस पास के खेतों में लगी हरी सब्जियां भी बाढ़ के पानी में तबाह हो गई है। हरिहरगंज-ललिया, गौरा चौराहा, तुलसीपुर, महराजगंज तराई-ललिया, लोहेपनिया-महराजगंज, मथुरा बाजार-चौधरीडीह मार्ग भी बाढ़ के पानी में कई मीटर बह गया है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। शीघ्र ही इस हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

बलरामपुर के लोहेपनिया गांव जाने वाली मार्ग का कटी पुलिया व संपर्क मार्ग।- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें