फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिवानी ने बाल विवाह रोकने की चलाई मुहिम, मिला सम्मान

विज्ञापन
लखनऊ में ​शिवानी को किया जा रहा सम्मानित।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम जुगलीकलां की बेटी शिवानी ने बाल विवाह रोकने की मुहिम चलाई। शिवानी के इस प्रयास पर लखनऊ में महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य व आईसीडीएस की संयुक्त निदेशक प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। राज्य स्तर पर सम्मान पाकर शिवानी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

रोजा संस्थान के प्रोग्राम हेड अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि शिवानी के पिता गंगाराम की वर्ष 2023 में मृत्यु हो गई थी। गंगाराम तीन पुत्रियों व एक पुत्र को अपने पीछे छोड़ गए थे। दो बेटियों की शादी कर दी थी। बेटा व एक बेटी की शादी नहीं कर पाए थे। मां सविता के समक्ष बच्चों के पालन-पोषण व शिक्षा का संकट उत्पन्न हो गया था।
शिवानी की मां व उनके परिजन शादी कराना चाहते थे, लेकिन शिवानी ने पढ़ाई करने की ठानी। रोजा संस्थान ने शिवानी को जुगलीकलां किशोरी समूह का लीडर बनाया। शिवानी ने विशेष प्रयास करके गांव में बाल विवाह को रोकने के साथ बेटियों की शिक्षा को जारी रखने की अलख जगाई। शिवानी के इस प्रयास पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ के भागीदारी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से शनिवार को सम्मानित किया गया। शिवानी को सम्मानित किए जाने पर परिजनों के साथ गांव के लोगों ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें