फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महाशिवरात्रि पर बोलबम से आज गूजेंगे शिवालय

Thu, 07 Mar 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। छोटी काशी कहे जाने वाले बलरामपुर में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान सभी मंदिरों व शिवालयों में बोलबम की गूंज रहेगी। इस मौके पर पूजा अर्चना के लिए नगर के झारखंडी महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों को सजाया संवारा गया है। इस अवसर पर शाम को भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात (शोभायात्रा) भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा मार्ग पर भक्तों को परेशानी से बचाने के लिए भारी वाहनों को प्रवेश रोककर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
विज्ञापन

शिवभक्त महाराजा दिग्विजय सिंह व महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने बलरामपुर में 365 शिवालयों का निर्माण कराया था। इसी कारण इसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। शिवालयों पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने में शिवभक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन पूजन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन रामलीला मैदान से भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। झारखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां पर भक्तों द्वारा भगवान शिव की भव्य आरती उतारकर उनकी पूजा-अर्चना होगी।
-
महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने के लिए भोर पहर से ही शिवभक्तों की भीड़ जुटने लगती है। इस दौरान खासतौर पर शहर के झारखंडी महादेव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर भगवतीगंज, कल्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर राजापुर भरिया जंगल, शिवगढ़ धाम पचपेड़वा, शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित शिवालय एवं दु:खहरणनाथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्घालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख मंदिरों व शोभायात्रा के रूट पर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। शिवालयों पर भक्तों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी के साथ वीडियो कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें