फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटलाइजेशन का किया विरोध

Thu, 07 Mar 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर ऑनलाइन उपस्थिति और डिजिटलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी बीएसए कल्पना देवी को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व मंत्री मंगलदेव मिश्र के नेतृत्व में बीएस कार्यालय पर जुटे शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थित और डिजिटलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन करने का निर्देश तो दिया गया है लेकिन उसके संचालन के कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती तक नहीं की गई है। इस कारण शिक्षकों को शिक्षण कार्य करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शिक्षकों ने मांग किया है कि राज्य कर्मचाररियों की भांति बेसिक शिक्षकों को भी ईएल और हॉफ सीएल की व्यवस्था प्रदान की जाए। शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें