फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में शिखा अव्वल

Wed, 03 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में एकल नृत्य करती छात्रा ।-स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब की तरफ से बुधवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। सांसों की माला पे सिमरूं मैं शिव का नाम गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर शिखा पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




महाविद्यालय के प्राचार्य एवं क्लब के अध्यक्ष प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता एवं क्लब प्रभारी प्रो. रेखा विश्वकर्मा के संयोजन में प्रतियोगिता कराई गई। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है और मंच का भय दूर होता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब युवा प्रतिभाओं को अभिव्यक्ति का सशक्त मंच उपलब्ध करा रहा है।



मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्णायक डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. वंदना सिंह एवं डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने प्रदर्शन के आधार पर शिखा पांडेय को प्रथम, स्नेहा गुप्ता को द्वितीय एवं खुशी श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक कुशवाहा सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें