बलरामपुर के तुलसीपुर में बच्चों को मिठाइयां बांटते महंत ।-स्रोत: मंदिर
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को मिठाइयां व फुलझड़ियां देकर खुशियां बांटीं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है, इसलिए कोई भी बच्चा दीपावली पर मिठाई और आतिशबाजी के बिना न रहे, यही हमारी वर्षों पुरानी परंपरा है।
महंत मिथिलेश पिछले दस वर्षों से दीपावली पर देवीपाटन सहित कई स्थानों पर बच्चों को मिठाइयां और आतिशबाजी भेंट करते आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाएं। (संवाद)