फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए सात यात्री कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रवासियों से जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मुंबई से शुक्रवार को जिले में पहुंचे छह यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सभी यात्रियों को संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं जनपद निवासी एक मरीज गोंडा में जांच के दौरान संक्रमित मिला है। सभी के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि जिले के तीन रेलवे स्टेशन और एक बस स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। बलरामपुर रेलवे स्टेशन, झारखंडी रेलवे स्टेशन एवं तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर कुल 137 तथा बलरामपुर बस डिपो में 56 यात्रियों की कोविड जांच की गई।
जांच में मुंबई से लौटे बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवा सुल्ताजोत व सिरसिया के चार तथा बलरामपुर देहात व नगर के दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इन सभी को संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड लेवल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिले के रेहरा बाजार निवासी एक व्यक्ति की गोंडा रेलवे स्टेशन पर जांच की गई। इस दौरान वह भी कोरोना संक्रमित मिला। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। शुक्रवार को जिले में कुल 1142 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें