फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सात हजार विद्यार्थियों ने दी प्री प्रयोगात्मक परीक्षा

Fri, 02 Jan 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार से प्री प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की प्री प्रयोगात्मक परीक्षा 118 माध्यमिक विद्यालयों में कराई गई। प्री प्रयोगात्मक परीक्षा में करीब सात हजार विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मुख्य बोर्ड परीक्षा के पहले प्री प्रयोगात्मक परीक्षा सभी स्कूलों में कराई जा रही है। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान के प्रवक्ता उमानाथ उपाध्याय ने प्री प्रयोगात्मक परीक्षा कराई। उन्होंने बताया कि कुल पंजीकृत 137 विद्यार्थियों में से 110 परीक्षार्थियों ने प्री प्रयोगात्मक परीक्षा दी है। परीक्षार्थी रमेश, संजीव व इरफान आदि ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी है। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए पहले से ही फाइल आदि तैयार कर ली थी। इस परीक्षा के जरिये हम लोग मुख्य परीक्षा की तैयारियों का आकलन कर सकेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालयों में पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से प्री प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जा रही है। पहले दिन 118 विद्यालयों में करीब सात हजार विद्यार्थी प्री प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें