फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किराना की दुकान से सात बोरे में अवैध पटाखे बरामद

विज्ञापन
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित मेले का निरीक्षण करते एमएलसी साकेत मिश्रा ।-स्रोत: विभ
विज्ञापन
पेहर बाजार। अग्निशमन विभाग और पुलिस टीम ने बुधवार को एक छापे में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। यह कार्रवाई अग्निशमन प्रभारी अंकित कुमार और पेहर पुलिस के नेतृत्व में की गई। रेहरा बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

टीम ने रेंडवलिया निवासी अरुण गुप्ता उर्फ रिंकू की किराना दुकान पर जांच की। इस दौरान दुकान में सात बोरों में पटाखे मिले, जिन्हें अवैध रूप से संग्रहीत और बेचने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक दुकान में बिक्री के लिए रखे गए ये पटाखे सुरक्षा मानकों के खिलाफ थे और इन्हें किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाने के लिए जब्त किया गया।
अग्निशमन अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि बरामद पटाखों की मात्रा काफी बड़ी थी और यह किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती थी। दुकान के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कहा कि पटाखों की अवैध बिक्री और संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें