फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हेडमास्टरों से जबाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन शिक्षा क्षेत्रों के सात स्कूलों के हेडमास्टरों से जवाब तलब किया गया है। तीनों बीईओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने पांच अगस्त को शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गनवरिया, गैसड़ी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनपुर, प्राथमिक विद्यालय मटेहना तथा पचपेड़वा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर टनटनवा का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान इन सभी स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में किताबें खरीदी नहीं पाई गईं, जबकि पैसे का भुगतान पूरा कर दिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय गनवरिया में केवल 65 किताबें मिलीं जबकि पांच हजार रुपये का बिल लगाया गया है। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय गनवरिया में भी 10 हजार रुपये का बिल दिखाया गया है। प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर पचपेड़वा में भी पांच हजार का बिल दिखाया गया लेकिन किताबें नहीं खरीदी गई हैं। ग्रेस ट्रेडर्स को धनराशि का भुगतान दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी खेल सामग्री की खरीद में गड़बड़ी पाई गई है। किताबें भी नहीं खरीदी गई हैं। सभी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति भी नामांकन के सापेक्ष कम पाई गई है। बीएसए ने इन स्कूलों के हेडमास्टरों से जवाब तलब किया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें