फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में मिले सात कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन ब्लॉकों में रविवार को सात व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति अलग-अलग विद्यालयों में क्वारंटीन थे। एक ही दिन में कोरोना के सात पॉजिटिव केस मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पॉजिटिव व्यक्तियों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गए है। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि रविवार को देर शाम मिली रिपोर्ट में जिले के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। हरैया सतघरवा ब्लॉक में चार, तुलसीपुर ब्लॉक के महराजगंज तराई क्षेत्र में दो तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी पॉजिटिव व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में क्वारंटीन थे। सभी लोग बीते दिनों मुंबई से बलरामपुर लौटे थे।
विज्ञापन

बलरामपुर पहुंचने पर इन लोगों को सेंटरों में क्वारंटीन किया गया था। डिप्टी सीएमओ व नोडल डॉ. एके सिंघल ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के संबंध में हर तरह के विवरण लिए जा रहे है। संबंधित क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी के लिए पुलिस, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को सतर्क कर दिया गया है। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें