फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में नाश्ता व भोजन न मिलने पर कामगारों ने हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। बीते दिनों पॉजीटिव केस मिलने के चलते हाटस्पॉट बने राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी में क्वारंटीन किए गए प्रवासी कामगारों ने नाश्ता व भोजन-पानी न मिलने पर जमकर हंगामा काटा। सभी लोग सेंटर छोड़कर घर जाने लगे। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सभी लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और भोजन आदि की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर क्वारंटीन सेंटर में प्रवास कर रहे मैनुद्दीन, राजेंद्र, कमलुद्दीन, शहाबुद्दीन व शबलू आदि ने बताया कि हम लोगों को राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी में क्वारंटीन किया गया है। यहां भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं है। रविवार दोपहर सेंटर पर भोजन देने की जिम्मेदारी निभा रही संस्था के लोगों ने गेट के बाहर खाना रख दिया और बिना बताए हुए चले गए। सारा खाना आवारा जानवर खा गए।
यह अव्यवस्था देख सेंटर में रह रहे करीब 45 लोग बाहर निकल आए और अपने-अपने घर जाने लगे। सेंटर पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामले की जानकारी कोतवाल गैसड़ी दिनेश मिश्र को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सभी लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद कोतवाल ने लोगों के भोजन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें