बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित एसएसबी कैंप के सामने बुधवार को पानी से भरे खेत में करीब 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।
देहात थाना प्रभारी श्रवण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।
घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।