फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खुद बनाया मीट बिक्री का लाइसेंस, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मोहम्मद हफीज, अ​भियुक्त
विज्ञापन
उतरौला। उतरौला नगर के मोहल्ला रफीनगर निवासी मोहम्मद हफीज ने खुद मीट बिक्री करने का फुटकर लाइसेंस बना लिया। पुलिस ने फर्जीवाड़ा का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को डाकघर उतरौला कस्बा के पास आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। फर्जीवाड़े में शामिल अन्य दो आरोपियों जनपद गोंडा के स्टेशन रोड निवासी मोहम्मद सैफ व अशफाक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी/केंद्रीय अनुज्ञापन प्राधिकारी उत्तरी क्षेत्र गाजियाबाद रत्ना श्रीवास्तव व अभिहीत अधिकारी भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण/एफएसएसएआई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने दो सितंबर 2025 को रिपोर्ट भेजी। एसपी विकास कुमार को हफीज फूड्स प्रोपराइटर मोहम्मद हफीज के लाइसेंस की जांच कर रिपोर्ट मांगी। एसपी ने हफीज के लाइसेंस की जांच कराई तो लाइसेंस में फर्जीवाड़ा पाया गया।
एसपी के निर्देश पर उतरौला कोतवाली के दरोगा शिव कैलाश की तहरीर पर मोहम्मद हफीज के खिलाफ 21 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना में वादी व गवाहों के बयान पर लाइसेंस में फर्जीवाड़ा सिद्ध हुआ। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बृहस्पतिवार को लाइसेंस में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी हफीज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अधिक लाभ कमाने के चक्कर में किया फर्जीवाड़ा
एसपी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी हफीज से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि गोंडा के स्टेशन रोड निवासी मोहम्मद सैफ व अशफाक के साथ मिलकर लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया। दोनों ने चार लाख रुपये लेकर मेरे नाम पर भैंसे का गोश्त बेचने का लाइसेंस बनवाया। पता चला मेरा लाइसेंस क्रय-विक्रय के लिए बना है। फुटकर बेचने का लाइसेंस नहीं है। फुटकर में गोश्त खरीदने वाले अधिक लोग हैं। इसी लालच में सहयोगियों से मिलकर लाइसेंस में कूटरचना कर फुटकर का भी लाइसेंस बना लिया। एसपी ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों की भी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें