फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लिंक से हुई स्वगणना, गांव-गांव पहुंच रहा जनगणना का संदेश

Mon, 11 May 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के सेखुईकला गांव में लोगों को स्वगणना कराते अ​धिकारी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा है। शुक्रवार को सदर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक एवं सदर तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान ने शिक्षक और राजस्व टीम के साथ सेखुईकला गांव में जागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी और मोबाइल लिंक के माध्यम से स्वगणना भी कराई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। सही आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जाती हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर राजस्व और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम गांवों में पहुंचकर लोगों को जनगणना कार्य में सहयोग के लिए प्रेरित कर रही है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही जनगणना 2027 सफल हो सकेगी।
सदर तहसीलदार ने ग्रामीणों को मोबाइल लिंक के जरिए स्वगणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। अभियान के दौरान 100 से अधिक लोगों ने स्वगणना कराई। ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति स्वगणना कराकर शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें