फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भीड़ देख ओपीडी छोड़ चले गए डॉक्टर

विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार में सराफा दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर जिला महिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की भारी भीड़ दिखी। ओपीडी में एक चिकित्सक की ड्यूटी लगने के कारण गर्भवतियों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर 12.20 बजे भीड़ इतनी अधिक हो गई कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके मिश्र गुस्से में ओपीडी छोड़कर निकल गए। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन दत्त गौतम को ओपीडी में बैठकर गर्भवतियों का इलाज करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के उपलक्ष्य में हर महीने की एक, नौ, 16 व 24 तारीख को गर्भवती के जांच के लिए विशेष शिविर लगाया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को जिला महिला अस्पताल में जांच के लिए कई गर्भवती पहुंचीं। अस्पताल की ओपीडी में सिर्फ स्त्री रोग विशेषज्ञ ही बैठे थे। ऐसे में गर्भवती व तीमारदार उन्हीं के कक्ष के बाहर जुट गए। भीड़ अधिक बढ़ने के साथ ही गर्भवतियों को दिखाने के लिए धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई। कई तीमारदार चिकित्सक के कक्ष में घुस गए। इससे गुस्साकर स्त्री रोग विशेषज्ञ अपना कक्ष छोड़कर आवास में चले गए। चिकित्सक के जाने के बाद मरीजों में आक्रोश बढ़ने लगा। सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने स्वयं ही ओपीडी में बैठकर गर्भवती महिलाओं का इलाज किया।

एसीएमओ ने किया निरीक्षण
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। गर्भवती को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। एसीएमओ ने गर्भवती को जांच के दौरान स्वास्थ्य कार्ड साथ में लाने का सुझाव दिया। सीएमएस को भी इसकी सूचना चस्पा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

906 गर्भवतियों की हुई जांच
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर शनिवार को जिला महिला व संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित 12 अस्पतालों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 906 गर्भवतियों के सेहत की जांच की गई। इनमें से 99 गर्भवती उच्च जोखिम युक्त पाई गईं। उन्हें खान-पान पर ध्यान रखने तथा नियमित जांच कराने का सुझाव दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस पर 300 गर्भवती को मुफ्त अल्ट्रासाउंड के लिए क्यूआर कोड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें