फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्पडेस्क से मिलेगी सुरक्षा की गारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला हेल्पडेस्क से बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा की पूरी गारंटी मिलेगी। जिले के सभी कोतवाली व थानों में महिला हेल्प डेस्क संचालित करा दिया गया है। महिलाओं की शिकायत महिला हेल्प डेस्क पर 24 घंटे सुनी जाएगी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में सदर विधायक पल्टूराम, डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए कहा कि मिशन शक्ति से बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा की पूरी गारंटी मिलेगी। हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन 24 घंटे महिलाओं तथा बेटियों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी। इन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा में हीलाहवाली व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उतरौला कोतवाली में विधायक रामप्रताप वर्मा व सादुल्लाहनगर थाने में सीओ आरआर सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। ललिया थाना में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। तुलसीपुर तथा पचपेड़वा थाने में गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह ने और जरवा कोतवाली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

हरैया थाने में सीओ सदर प्रेमकुमार थापा व गैसड़ी कोतवाली में गैसड़ी विधायक के प्रतिनिधि दयाराम प्रजापति ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इसी तरह बाकी अन्य सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं। सभी महिला डेस्क पर 24 घंटे शिफ्ट वाइज दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी थानों में रैली निकालकर लोगों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें