फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक के कोइलखार में तैनात सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी ब्लॉक के कोइलखार ग्राम पंचायत में तैनात सचिव को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत सचिव पर शौचालय निर्माण में लापरवाही व अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की गई है। निलंबित सचिव को गैसड़ी ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत को जांच सौंपी गई है। एडीओ पंचायत की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव के निलंबन की प्रक्रिया को लेकर अन्य सचिवों में आक्रोश है।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने शनिवार को बताया कि गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोइलखार में तैनात सचिव महेंद्र कुमार को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत कोईलखार में लाभार्थियों का शौचालय निर्माण नहीं कराया गया है। चयनित लाभार्थियों के स्थान पर अन्य के बने शौचालय की फोटोग्राफ भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कराकर ग्राम पंचायत सचिव ने वित्तीय अनियमितता की है।
26 मई को ग्राम पंचायत सचिव से जवाब तलब किया गया लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव ने काई अभिलेख भी नहीं दिखाए। पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, उच्चाधिकारियों का निर्देश न मानने और वित्तीय अनियमितता के आरोप में सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबित सचिव को गैसड़ी ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। संबद्धता के दौरान निलंबित ग्राम पंचायत सचिव की तरफ से कार्य करने का प्रमाणपत्र देने पर जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

निलंबित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे को जांच सौंपी गई है। एडीओ पंचायत सदर की जांच रिपोर्ट पर निलंबित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने बैंक सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों को ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ की गई कार्रवाई से अवगत करा दिया है। ग्राम पंचायत सचिव के निलंबन को लेकर जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों में भारी आक्रोश है। ग्राम पंचायत सचिवों ने डीएम व सीडीओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें