फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सचिवों ने जमा किए डोंगल, 793 गांवों में विकास कार्य ठप

विज्ञापन
बलरामपुर के सदर ब्लॉक में एडीओ पंचायत को ज्ञापन व डोंगल सौंपते सचिव ।-स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैर विभागीय कार्य करवाए जाने व योग्यता से अधिक काम लेने के विरोध में पंचायत सचिवों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की तरफ से सभी ब्लॉकों में सचिवों ने डोंगल जमा कर दिए। डोंगल जमा होने के साथ ही जिले की सभी 793 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

सचिव राकेश चंद्र चौधरी व दिनेश मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी के साथ-साथ मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य सौंपे जाने से अनावश्यक कार्यभार बढ़ रहा है। संजीव कुमार श्रीवास्तव व गुलाब चंद्र राही ने कहा कि एक दिसंबर से क्रमिक एवं शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी है, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया। महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि हम लोगों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है लेकिन काम टेक्निकल लिया जा रहा है। इससे कार्य करने में परेशानी हो रही है। इस अवसर पर राकेश कुमार, आशीष कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार, ममता मल्ल, अंकित कुमार, कामता प्रसाद, सहाबुद्दीन, विकास कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, सीमांत शेखर, उपेंद्र कुमार, हरिशंकर तिवारी और अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।
जारी रहेगा आंदोलन
महराजगंज तराई। विकास खंड तुलसीपुर में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संगठनों ने ऑनलाइन हाजिरी समेत अन्य मांगों को लेकर एडीओ पंचायत कार्यालय में सामूहिक रूप से डोंगल जमा किए। सचिवों ने कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल शुक्ला, जोगिंदर, अनिल कुमार, घनश्याम, जय नारायण कुशवाहा, उदयराज, श्याम लाल, अंकित मिश्रा व विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें