फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदन व अति संवेदनशील केंद्रों का एसडीएम करेंगे सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संवदन व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का एसडीएम सत्यापन करेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम क्षेत्र भ्रमण में शराब, विस्फोटक सामग्री की दुकानों व शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का निरीक्षण करें। यह निर्देश डीएम श्रुति ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय की बैठक में तीनों तहसीलों के एसडीएम को दिया है।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि तीनों तहसीलों के एसडीएम क्षेत्र भ्रमण कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित करें। भ्रमण में शराब की दुकानों, विस्फोटक सामग्री के लाइसेंस धारक की दुकानों व शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों के एसडीएम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का सत्यापन करें और शीघ्र ही सत्यापित रिपोर्ट डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
एसडीएम की तरफ से चिन्हित संवेदन, अति संवेदन व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किए जाएंगे जिससे वहां शांतिपूर्ण ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें