फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मासूमों की मौत के बाद देर रात घर पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
बलरामपुर के गिरगिटही गांव में घर के बाहर बैठा पीड़ित परिवार।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत शंकरपुर के गिरगिटही गांव में शनिवार शाम मिट्टी का टीला ढह जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजन प्रशासन को बिना सूचना दिए ही बच्चों का रात में ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। देर रात डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। शनिवार रात 12:30 बजे एसडीएम और राजस्वकर्मी गांव पहुंचे। परिजनों को समझाकर शवों के पोस्टमाॅर्टम के लिए राजी किया।
विज्ञापन

हादसे में शनिवार की शाम मोहम्मद शफीक के बेटे अरियान (6) और राशिद (4) की मौत हो गई थी। बड़ा बेटा अरियान प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में कक्षा एक का विद्यार्थी था, जबकि छोटा बेटा राशिद आंगनबाड़ी केंद्र जाता था। परिवार में रिहान (1) मां की गोद में है। अब उसी से परिवार को उम्मीदें बंधी हैं। हादसे और देर रात तक चली प्रशासनिक कवायद के बाद रविवार सुबह गांव में मातम छाया रहा। पिता शफीक लुधियाना (पंजाब) में मजदूरी करते हैं, इस समय वह घर पर ही थे।
बच्चोंं की मां जहारुन्निशा हादसे के बाद से बदहवास हैं। एसडीएम ने परिजनों से बात की और स्थिति की रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम के समझाने के बाद पिता शफीक ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष वर्मा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। प्रशासन से मदद की गुहार की गई है। एसडीएम ने भरोसा दिया कि आपदा राहत कोष से मदद दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें