फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छात्रवृत्ति से 2237 विद्यार्थियों को मिलेगी पढ़ाई की उड़ान

Sun, 04 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में छात्रा को प्रमाण पत्र सौंपती जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य ।-स्
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शनिवार को जिले के 2237 छात्र-छात्राओं को लाभ मिला। लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि अंतरित की। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।
विज्ञापन

जिले में योजना के तहत पूर्वदशम छात्रवृत्ति के अंतर्गत कक्षा नौ और दस के 1301 तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति के अंतर्गत कक्षा 11 और 12 के 936 विद्यार्थियों को लाभ मिला। पूर्वदशम श्रेणी में समाज कल्याण विभाग के 291, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 227 और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 783 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, दशमोत्तर श्रेणी में समाज कल्याण विभाग के 150, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 143 और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 643 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिली।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं कौशल विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने और उच्च शिक्षा की ओर बढ़ने में मदद कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन अवसरों का लाभ उठाने और अनुशासन व दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति की धनराशि का सदुपयोग शिक्षा पर करने और अपनी प्रतिभा विकसित करने की अपील की। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्या और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो-12-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में छात्रा को प्रमाण पत्र सौंपती जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य ।-स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें