फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरण खरीदने के नाम पर 1.98 लाख का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक के सोनपुर धुतकहवा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सफाई उपकरण खरीदे बिना ही 1.98 लाख रुपये का गोलमाल किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिव कुमार, गुड्डू, बाबूलाल, हरी सिंह, सोनू जायसवाल, ननकू व सुनील आदि ने बीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके गांव में कोई भी सफाई उपकरण की खरीददारी नहीं की गई है, जबकि ग्राम निधि के खाते से एक लाख 98 हजार रुपये का गोलमाल किया गया है। बैंक से पैसा निकालने के लिए फावड़ा, झाड़ू, बेलचा व बाल्टी आदि ब्योरा लगाया गया है। इन लोगों ने बीडीओ से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत सचिव कौशल किशोर ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से लगाए जा रहे आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। आपसी गुटबाजी के चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। बीडीओ तुलसीपुर राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें