फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदीश की पेंटिंग व थारू व्यंजन रहे आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में थारू समाज द्वारा लगाए गए व्यंजन के स्टॉल का निरीक्षण करते सां
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में स्वदेशी मेले का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। मेले में आर्टिस्ट संदीश के हाथों की बनी पेंटिंग व थारू व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। मेले का औपचारिक उद्धाटन संयुक्त संसदीय समिति (वक्फ) के अध्यक्ष व डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने किया। उन्होंने स्टॉल का निरीक्षण कर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

18 अक्तूबर तक चलने वाले स्वदेशी मेले में जिले में बनने वाले उत्पादों व घरेलू सामानों को अलग पहचान मिलेगी। बिक्री होने से आमदनी भी बढ़ेगी। पचपेड़वा क्षेत्र की जनजाति महिलाओं ने थारू व्यंजनों का स्टाॅल लगा। घुइया के पत्ते की पकौड़ी, चने के बेसन का पराठा सहित अन्य व्यंजनों का प्रदर्शन किया।
इसी तरह जिले के मशहूर आर्टिस्ट संदीश ने अपने हाथों से बनाई पेंटिंग का स्टाॅल लगाया। पेंटिंग देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ दिखी। लोगों ने पेंटिंग की खूबसूरती देखकर प्रशंसा की। विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, सीडीओ हिमांशु गुप्त, परियोजना निदेशक राघवेंद्र तिवारी, उद्योग उपायुक्त नीरज कुमार, अखिलेश सिंह, डीपीएम संदीप कश्यप, अमरनाथ शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस आदि रहे। सभी स्टॉल पर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाई गई टीम
स्वदेशी मेले में आने वाले लोगों को चिकित्सीय मदद करने के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। गैर संचारी रोग के चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, पीएचसी जोकहिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने लोगों के ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की। तबीयत खराब होने पर दवाएं भी वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें