फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 5.16 करोड़ से पूरा होगा आईटीआई श्रीदत्तगंज का निर्माण

विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में अधूरा पड़ा आईटीआई भवन।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। आकांक्षी ब्लॉक में वर्ष 2014 में शुरू हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का निर्माण अब जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। करीब एक दशक से अधूरे पड़े इस प्रोजेक्ट के लिए शासन से 5.16 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बजट मिलने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए आईटीआई का निर्माण 2014 में शुरू किया गया था, लेकिन बजट की कमी से कार्य बीच में ही रुक गया था। अधूरा भवन धीरे-धीरे खंडहर में बदलता जा रहा था। अब शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद इसका निर्माण पूरा होने की तैयारी है। इस खबर से स्थानीय लोगों में खुशी है। अब उम्मीद जगी है कि यह संस्थान युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा। क्षेत्रवासी रामलाल यादव ने कहा कि हमारे बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा के लिए अब शहर नहीं जाना पड़ेगा, गांव में ही प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। वहीं, छात्रा अंजली वर्मा ने कहा कि यह संस्थान विशेष रूप से बेटियों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
तेजी से कराया जाएगा निर्माण
राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर क्षेत्र का युवा गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा से जुड़ सके। बजट मिल चुका है। श्रीदत्तगंज आईटीआई का निर्माण तेजी से कराया जाएगा ताकि जल्द से जल्द शिक्षण प्रारंभ हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पल्टूराम, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें