बलरामपुर। मिलावट की आशंका में जिले के 14 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए हैं। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अभिहीत अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को जिले में दुकानों पर छापेमारी की गई।
अभियान चल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, बृजेश कुमार वर्मा व कमला रावत ने शिवपुरा बाजार के अशर्फी लाल की दुकान से बेसन का लड्डू, महेश व सतीश के दुकान से छेना का रसगुल्ला और प्रदीप कुमार पांडेय की दुकान से खोया का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के भेजा है।
चौधरीडीह में रामफेरन की दुकान से केवड़ा जल, रिखीराम की दुकान से सिंवई, तुलसीपुर में नफीस की दुकान से खोया, अजय की दुकान से मुनक्का, इस्तिखार अहमद की दुकान से दही व वीरेन्द्र कुमार की दुकान से खोया सहित 14 दुकानों से मिलावट की आशंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।