फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग अफसरों ने सक्रियता तेज कर दी है। सोमवार को विभागीय अफसरों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के चार दुकानों से मिलावट की आशंका होने पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में दीपक ट्रेडर्स पहलवारा से जीरा फाइन संगम ब्रांड, विजय प्रसाद साहू फर्राशखाना से पीसी मिर्ची, राजीव कुमार गुप्ता फर्राशखाना से पीसी हल्दी व धर्मेंद्र कुमार आंबेडकर तिराहा से छेने का रसगुल्ला का नमूना संकलित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को बिना लाइसेंस व पंजीकरण के कारोबार न करने की हिदायत दी गई है। दुकानों पर स्वच्छता के साथ साथ शुद्ध व सेहतमंद खाद्य पदार्थों को रखने का निर्देश दिया गया है। निर्देश में हीलाहवाली पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी, लालमणि यादव, कमला रावत व सत्यवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें