फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से नाराज कुछ लोगों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पूरबटोला निवासी डॉ. भानु त्रिपाठी ने बताया कि उनका इंडियन ऑयल का जय मां काली फिलिंग सेंटर ग्राम झौव्वा में स्थित है। 16 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे पेट्रोल पंप पर स्टॉक समाप्त होने के कारण बिक्री बंद थी।
विज्ञापन

इसी दौरान सुस्ता गांव निवासी गुड्डू ओझा, अमित ओझा, विवेक ओझा और नीतीश ओझा लाठी-डंडा लेकर पंप पर पहुंचे और तेल देने की मांग करने लगे। सेल्समैन दिनेश तिवारी ने स्टॉक खत्म होने की जानकारी दी तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें