फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, दंपती झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबरनगर के मजरा पहरुईया में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दंपती झुलस गए है। दोनों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के पहरुईया निवासी छोटकऊ ने बताया कि रात के समय अपने घर में सो रहे थे तभी अज्ञात कारणों से उनके घर में आग लग गई। छोटकऊ व उनकी पत्नी छोटका भी आग की लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
ग्रामीण मदनगोपाल, राजेश, ननकने व श्याम बाबू वर्मा आदि ने छोटकऊ के घर की दीवार को गिराकर दोनों को बाहर निकाला। घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। घटना में दंपती के झुलसने के साथ साथ गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक शिवपुरा डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि झुलसे दंपती का इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल को घटना की सूचना दी। हल्का लेखपाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही गांव में पहुंचकर क्षति का आकलन करेंगे और पीड़ित को सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें