फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार चिकित्सक व 16 कर्मचारियों का रुकेगा वेतन

Fri, 05 Dec 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला निरीक्षण किया। निरीक्षण में चार चिकित्सक व 16 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आरबीएसके के चिकित्साधिकारी डॉ. नसीरुद्दीन, डॉ. अमरेंद्र, डॉ. अत्ताउल्लाह खान, डॉ. शालिनी मिश्रा, स्टाफ नर्स प्रीति शुक्ला, जितेंद्र दुबे, सतीश शर्मा, आशीष यादव, लैब टेक्नीशियन ओम प्रकाश हालदार, चपरासी रामशंकर, रेखा गुप्ता, एएनएम प्रियंका बौद्ध, बेसिक हेल्थ वर्कर पवन कुमार शुक्ल, एचबी सावित्री देवी, स्टाफ नर्स सुनील कुमार व एचबी विद्योतमा देवी बिना बताए ड्यूटी से गायब मिले। अस्पताल में स्टाफ की अनुपस्थिति और सेवा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
हालांकि अधीक्षक डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि चारों चिकित्साधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात हैं। चारों लोग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए फील्ड में गए थे, उन लोगों ने सिर्फ मूवमेंट रजिस्टर में ब्योरा अंकित नहीं था। निरीक्षण के समय 16 टीबी मरीजों की जांच, पैथोलॉजी में 29 जांच, टेलीमेडिसिन द्वारा 152 मरीजों को परामर्श दिया गया था। ओपीडी में 324 मरीजों का इलाज भी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें