फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन डॉक्टर और तीन कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी जोहिया का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तीन चिकित्सक व तीन कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। सीएमओ ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताते हुए सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सबसे पहले नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा का निरीक्षण किया। पीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. एकता श्रीवास्तव व डॉ. सुरेंद्र दुबे बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहींए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में चिकित्साधिकारी डॉ. नमिता, एलएचवी पुष्पलता श्रीवास्तव, रुक्मणि पांडेय व वरिष्ठ सहायक सौरभ चंद्र दुबे अनुपस्थित पाए गए। ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से उपस्थिति व मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पल्लवी मिश्र व फार्मासिस्ट समीर सिद्दकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें