फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन चिकित्सक व नौ एएनएम का वेतन रोका

Thu, 22 Feb 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गर्भवती पंजीकरण तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती के चिन्हीकरण आदि कार्याें में खराब उपलब्धि वाली नौ एएनएम के साथ मौके पर गैरहाजिर मिले तीन चिकित्सक व एक कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कार्य में शिथिलता बरतने पर नौ एएनएम को नोटिस जारी कर लिखित जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में बैठक कर गैड़ासबुजुर्ग व रेहरा बाजार व उतरौला सीएचसी के स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान खराब उपलब्धि पर गैड़ासबुजुर्ग की एएनएम मोनिका, रहीसुन्निशा व विनीता, उतरौला की विमलेश कुमार, विनीता वर्मा व लक्ष्मी तथा रेहरा बाजार की कविता सिंह, ममता सिंह व माया देवी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. अंजुम फातमा, डॉ. अनिल कुमार व डॉ. तेजवीर सिंह सहित बीएचडब्ल्यू पवन कुमार शुक्ल भी गैरहाजिर मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें