फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जलनिगम ग्रामीण के तीन सहायक अभियंताओं का वेतन रोका

Sun, 09 Jun 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जलनिगम ग्रामीण के तीन सहायक अभियंताओं का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। कार्यदायी संस्थाओं पर नकेल कसने में लापरवाही बरतने पर जलनिगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को कठोर चेतावनी दी गई है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


सीडीओ ने रविवार को बताया कि विकास भवन में जल जीवन मिशन ग्रामीण की समीक्षा बैठक की गई। अधिशासी अभियंता संदीप सिंह सूचना के बाद भी अनुपस्थित रहे। जिले में जल जीवन मिशन फेज-दो के तहत राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन से वित्तीय वर्ष 2022-23 से नामित संस्था लार्सेन एंड टुब्रो को 295 राजस्व ग्रामों में 800 करोड़ एवं फेज-तीन के तहत दारा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को 597 राजस्व ग्रामों में 1200 करोड़ रुपये से पानी की टंकियों का निर्माण व पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी दी गई है।

पानी की टंकियों के निर्माण की निगरानी के लिए जलनिगम ग्रामीण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार महीनों से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बैठक में अनुपस्थित रहने और प्रगति रिपोर्ट न देने पर अधिशासी अभियंता को कठोर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अधिशासी अभियंता के अधीनस्थ सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, उदय प्रताप सिंह व शुभम शुक्ल ने निरीक्षण आख्या प्रस्तुत नहीं की। कमियां भी समय से नहीं दूर कराई जा रही है जिसके चलते तीनों सहायक अभियंताओं के वेतन अग्रिम आदेश तक लिए रोक दिए गए हैं। समय से संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें