फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बंद मिले 11 स्कूलों के सभी कर्मियों का रोका वेतन

Fri, 26 Jul 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से गत 20 जुलाई को स्कूलों की जांच कराई गई। इसमें बंद मिले 11 परिषदीय स्कूलों के सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। वहीं, एक माह की अवधि में अनुपस्थित मिले 75 अन्य कर्मियों का भी वेतन रोक दिया गया है। कार्रवाई की जद में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ला ने 20 जुलाई को प्रेरणा पोर्टल पर स्कूलों का ऑनलाइन अनुश्रवण किया। इसमें गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, बलरामपुर, गैड़ास बुजुर्ग व श्रीदत्तगंज विकास खंड के विलोहा बनकसिया, वीरपुर सेमरा, रमईडीह प्रथम, लालबोझी, बल्दीडीह, डेहरा, भगवतपुर, जिगना घाट, अलीपुर बुजुर्ग सहित 11 परिषदीय स्कूल बंद मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए इन स्कूलों में तैनात सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। संबंधित कर्मियों को तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा 21 जून से 20 जुलाई के मध्य अनुपस्थित मिले 75 कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें