फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मिठाई की दुकान में निकला रसेल वाइपर

Mon, 20 Jul 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बालापुर चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर निकलारसेल वाइपर सांप।
विज्ञापन
जरवा। तुलसीपुर रेंज में बालापुर चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान में सोमवार को रसेल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। गिरधारी ने बताया कि बालापुर चौराहे पर उनकी मिठाई की दुकान है। सोमवार शाम करीब पांच बजे बारिश होने पर बेटा ऋषभ दुकान में रखा सामान हटा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान जलनिकासी के लिए लगे पाइप में एक सांप दिखा। आननफानन सूचना वन विभाग को दी गई। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वन दरोगा अखिलेश गुप्ता तथा वाचर शकील और जाहिद को मौके पर भेजा गया। जांच में सांप रसेल वाइपर निकाला। उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

रेंजर ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर सुरक्षित और सूखी जगहों की तलाश में घरों, दुकानों व पाइप में पहुंच जाते हैं। ऐसे में किसी भी सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें