फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भक्तों ने मां पाटेश्वरी के दरबार में टेका माथा

Mon, 20 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में गुप्त नवरात्र के सप्तमी पर्व पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंगला आरती के साथ ही मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। दूर-दराज के जिलों और नेपाल सीमा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गुप्त नवरात्र होने के कारण विशेष पूजा-अर्चना और तांत्रिक साधना करने वाले साधकों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी रही। मंदिर प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा।
बैरिकेडिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराया गया, जबकि पेयजल, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की गई। मंदिर के व्यवस्थापक अरुण गुप्ता ने बताया कि अष्टमी पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन


पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कहा कि गुप्त नवरात्र साधना और शक्ति उपासना का विशेष पर्व है। इन दिनों मां पाटेश्वरी के दर्शन और आराधना का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखते हुए दर्शन करने और मंदिर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें