फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत

Tue, 16 Dec 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित जर्जर सड़क, जिसका होगा मरम्मत ।
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने जिले के छह प्रमुख संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये बजट स्वीकृत कर दिया है। सड़कों की मरम्मत होने से 90 हजार ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सदर विधान सभा क्षेत्र के जोरावपुर संपर्क मार्ग पर 7.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भेदपुर संपर्क मार्ग पर 14.60 लाख रुपये मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसी तरह मोहम्मदपुर सरदारगढ़ संपर्क मार्ग पर 11.85 लाख रुपये, राजाजोत संपर्क मार्ग पर 27.55 लाख रुपये, विरामपुर संपर्क मार्ग पर 20.95 लाख रुपये तथा साईं पुरवा-दुखीरामपुरवा संपर्क मार्ग पर 24.85 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कराई जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बजट स्वीकृत हो चुका है। सभी सड़कों पर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। गुणवत्ता की पूरी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने जताई खुशी
सड़कों के मरम्मत के लिए बजट जारी होने पर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामवासी रामनिवास ने कहा कि सड़क खराब होने से परेशानी होती थी, अब उम्मीद है कि राहत मिलेगी। श्यामलाल ने कहा कि फसल मंडी तक ले जाने में दिक्कत होती थी, सड़क ठीक होने से खर्च बचेगा। सीताराम ने कहा कि बारिश में गांव का संपर्क कट जाता था, मरम्मत से आवागमन आसान होगा। रामअवतार ने कहा कि लंबे समय बाद सड़क पर काम होगा, इससे पूरे इलाके को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें